सेवा में,
श्री मान नरेंद्र
दामोदर
दास
मोदी
प्रधानमंत्री
भारत
विषय : - तेल का
खेल
महोदय, मैं भारत
का एक आम
नागरिक की हैसियत
से आप से
गुहार लगा रहा
हूँ कि देश
मे तेल (पेट्रोलियम)
के दाम अभी
भी बहुत अधिक
है जो कि
आम आदमी का
तेल खूब कस
के निकाल रहा
है ! तेल की
खरीद और बिक्री
की एक तुलनात्मक
अध्ययन नीचे की
श्रेणी मे हैं
:
13-Nov | 102.58 | 14-Nov | 76.96 | In Delhi | Diesel Rate | Petrol Rate |
13-Dec | 105.49 | 14-Dec | 60.55 | 13-Dec | 53.78 | 71.52 |
14-Jan | 102.25 | 15-Jan | 47.45 | 15-Dec | 46.55 | 60.48 |
14-Feb | 104.82 | 15-Feb | 54.93 | |||
14-Mar | 104.04 | 15-Mar | 52.83 | Dollar Conversion Rate | ||
14-Apr | 104.94 | 15-Apr | 57.42 | 13-Dec | 61.82 | |
14-May | 105.73 | 15-May | 62.5 | 15-Dec | 67.15 | |
14-Jun | 108.37 | 15-Jun | 61.3 | |||
14-Jul | 105.22 | 15-Jul | 54.43 | Oil Rate per Barrel (In INR) | ||
14-Aug | 100.05 | 15-Aug | 45.72 | Dec-13 | 6521.392 | |
14-Sep | 95.89 | 15-Sep | 46.29 | Dec-15 | 2547.00 | |
14-Oct | 86.13 | 15-Oct | 46.96 |
अगर हम देखें
तो कि क्रूड
तेल की कीमत
दिसंबर 2013 मे 105.49 डॉलर प्रति
बैरल था और
वर्तमान मे (दिसंबर
2015) मे WTI Crude Oil की कीमत प्रति
बैरल $35.62 Brent Crude Oil की कीमत प्रति बैरल $37.93 (Saturday 12, 2015) (Sources:
http://www.oil-price.net/ ) है , यदि इसे
हम 40 डॉलर भी मान कर गणना करे तो तेल की कीमतों मे दिसंबर 2013 और दिसंबर 2015 के
दामों मे भारी गिरावट आई है ! डॉलर के दाम दिसंबर 2013 मे 61.82 रुपये था तो वर्तमान
मे 67.15 रुपये ! इस हिसाब से दिसंबर 13 के मुकाबले दिसंबर 2015 मे तेल की अंतरराष्ट्रीय
कीमतों मे 58.81% की गिरावट आई है ! लेकिन भारतीय खुदरा बाज़ार मे तेलों की कीमत मे
महज 15.44% पेट्रोल और 13.44% डीज़ल की गिरावट आई है ! डीज़ल और पेट्रोल की कीमतों
का प्रभाव सब पर पड़ता है , क्या आम और क्या खास ! किसानी तो पूरी तरह डीज़ल पर ही
निर्भर है ! खेतों की जुताई, सिचाई और मड़ाई, संरक्षण और वितरण ! खेती करने वाले से
लेकर उपभोक्ता सब पर असर पड़ता है ! फ़ैक्टरियों मे (जहाँ बिजली नहीं है) मशीने डीज़ल
से चलती हैं जिनका प्रभाव उनके उत्पादन कीमत पर पड़ता है ! रेल से लेकर बस तक के किरायों
पर भी अनावश्यक रूप से वृद्धि होती है !
अतः आपसे विनम्र निवेदन
है कि आप पेट्रोलियम मंत्री श्री धर्मेन्द्र प्रधान जी को निर्देश दीजिए कि डीज़ल और
पेट्रोल की कीमतों मे भी सुधार करें !
इस आशा के साथ कि हमारे
प्रधानमंत्री जी इस पत्र पर ज़रूर गौर फरमाएँगे,
आपका
एक आम नागरिक
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें